Thursday, June 16, 2016

कैसे करे रेलवे भर्ती परीक्षा की तैयारी -जानिये ये बाते।

कैसे करे रेलवे भर्ती परीक्षा की तैयारी -जानिये ये बाते

कैसे करे रेलवे भर्ती परीक्षा की तैयारी -जानिये ये बाते
दोस्तों बहुत से लोगों का सपना होता है कि वह रेलवे में जॉब करें इस सपना को साकार करने के लिए आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको जानकारी दी जायगी जिससे आपको रेलवे में नौकरी का सपना पूरा करने में अवश्य ही मदद मिलेगी |
रेलवे विभाग भारत का ऐसा विभाग है जो भारत के बहुत से नवयुवको का सरकारी नौकरी का सपना पूरा करने में सहायक होता है |
रेलवे में नौकरी हेतु महत्वपूर्ण जानकारी-
भारतीय रेलवे विश्व के बड़े रेल तंत्रों में से एक है लगभग 161 वर्ष पहले प्रारम्भ हुए भारतीय रेलवे को सबसे ज्यादा रोजगार देने वाले क्षेत्र में माना जाता है | बहुत कम लोगों को यह ज्ञात हैं कि रेलवे में भारतीय क्रिकेट टीम को नई ऊंचाइयां देने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक समय में खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट कलेक्टर के पद पर कार्यरत थे |
ग्रुप ए-
ग्रुप ए और बी 'ऑफिसर ग्रेड' के अंतर्गत आते है |आवदेन कर्त्ताओं की भर्ती सिविल सर्विस एग्‍जाम/इंजीनियरिंग सर्विस एग्‍जाम/कंबाइंड मेडिकल एग्‍जाम के माध्यम से होती है | अधिकतर इन परीक्षाओं का आयोजन यूपीएससी करवाती है | ग्रुप ए लेवल के लिए मान्‍यता प्राप्‍त संस्‍थान से इंजीनियरिंग, एमएससी डिग्री या एमबीबीएस के लेवल की डिग्री का प्राप्त होना आवश्यक होता है |
ग्रुप बी-
ग्रुप बी के लिए कोई स्‍पेशल एग्‍जाम का आयोजन नहीं होता है क्योंकि  इस लेवल की भर्ती अधिकतम ग्रुप सी लेवल वालों को प्रमोट करके की जाती है | इसलिए इसमें आवेदन या इसके लिए कोई परीक्षा नही कराई जाती है |
ग्रुप सी और डी-
ग्रुप सी तथा  डी के पद नॉन-गैजेटेड सबऑर्डिनेट पोस्‍ट के अंतर्गत होतें है | इसमें भर्ती 19 रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड्स की ओर से पूरे साल चलती रहती है |इसमें सहायक स्टेशन मास्टर, गार्ड्स, क्लर्क, टिकट कलेक्टर, ट्रैफिक अप्रेंटिस, स्टेनोग्राफर, कैटरिंग मैंनेजर हेल्पर, खलासी, ट्रॉलीमैन, ट्रैकमैन आदि के पदों हेतु चयन प्रक्रिया होती है | इसमें भर्ती का आधार लिखित चयन परीक्षा होती है | इसमें ऑजेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाते हैं | इसमें अंग्रेजी, हिंदी, जनरल नॉलेज, मैथ, रीजनिंग से जुड़े सवाल परीक्षा में पूंछे जाते हैं |
कोटा के आधार पर चयन-
इस विभाग के अंतर्गत बहुत से लोगों को यह ज्ञात नहीं होता है कि रेलवे में बाकायदा सांस्कृतिक कोटा के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कलाकारों को भी चयन प्रक्रिया और उनके अनुभवों के आधार पर नियुक्त प्रदान की जाती है | इसकें अंतर्गत आयु सीमा 18 से 33 वर्ष हो सकती है और इनका कम से कम दसवीं पास होना आवश्यक होता है | इसके चयन हेतु मान्यता प्राप्त संस्थान से संगीत, नृत्य, नाटक आदि में प्रमाणपत्र के अलावा लिखित चयन परीक्षा का भी आयोजन किया जाता है |
रेलवे विभाग में मौजूदा लगभग 350 स्कूल कार्यरत हैं जिनमें लगभग साढ़े पांच हजार अध्यापक पद पर कार्यरत है | इसमें भर्तियां टीजीटी, पीजीटी, क्रामंट टीचर, प्राइमरी टीचर, फिजिकल एजुकेशन इंस्ट्रक्टर या लाइब्रेरियन के रूप में लिखित परीक्षा के आधार पर होती है |
परीक्षा हेतु जानकारी -
उपरोक्त जानकारी से हमें जानकारी मिली कि किस पद हेतु हमारें पास योग्यता है और किस ग्रुप हेतु कौन-कौन से किन विषयों पर प्रश्न पूछें जानें होते है ? हमें यह जानकारी प्राप्त हुई है | इस जानकारी के माध्यम से हम अपनी परीक्षा के लिए पद और कोर्स का चयन करके अपनी परीक्षा को सफल बना सकते है , और सफलतम परीक्षा के तैयारी कर सकते हैं |
इस आर्टिकल के मध्यम से हमें रेलवे में परीक्षा सफल बनाने हेतु अवश्य मदद मिलेगी | दोस्तों अभी यदि आपके मन में करियर से रिलेटेड कोई सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स के माध्यम से अपने सवालों को पूछ सकते हैं, आपके सवालों, प्रतिक्रिया और सुझाव का हमें हमेशा इंतज़ार रहेगा |

No comments:

Post a Comment