Thursday, June 16, 2016


Google Par Gmail Account Kaise Banaye or Internet Se Kaise Jude


ऐतिहासिक इमारत ताजमहल के कारण आगरा हमेशा से ही पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। राजनयिक सम्‍बन्‍धों के लिए भारत आने वाले मेहमान भी इसे देखने जरूर आते हैं। आगरा में ताजमहल के अलावा आगरा का किला, फतेहपुर सीकरी, अकबर का मकबरा, रामबाग और सिकंदर का किला दर्शनीय स्‍थलों में से हैं।

12th के बाद क्या करू समझ में नही आ रहा है।

12th के बाद क्या करू समझ में नही आ रहा है
दोस्तों, 12वीं बोर्ड की परीक्षा एक ओर जहाँ समाप्त होती है। वहीं, प्रतियोगी परीक्षाओं का दबाव अब बढ़ने लगता है।
कई प्रतियोगी परीक्षाओं की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाती है, जिनके लिए 12वीं पास विद्यार्थी ही नहीं,अपितु 12वीं की परीक्षा की तैयारी में जुटे विद्यार्थी भी आवेदन करने के पात्र होते हैं |

इनमें कुछ परीक्षाएं ऐसी भी होती हैं, जिनके लिए किसी भी स्ट्रीम के विद्यार्थी आवेदन करने के योग्य होते हैं, जबकि कुछ के लिए केवल किसी खास स्ट्रीम के विद्यार्थी ही आवेदन करने के पात्र होते हैं। जिन परीक्षाओं के लिए किसी भी स्ट्रीम के स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं, उनमें कुछ प्रमुख परीक्षाएं इस प्रकार हैं- नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (एनसीएचएमएटी) जेइइ परीक्षा और कॉमन लॉ एंट्रेंस टेस्ट (क्लैट) की परीक्षा। इनके लिए आवेदन कर रहे विद्यार्थी बोर्ड परीक्षाओं के साथ ही इसकी भी तैयारी  कर सकते हैं।
आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से 12th के बाद क्या करू समझ में नही आ रहा है ? इस प्रश्न का इस आर्टिकल से निवारण करने हेतु कुछ बातें बताई जा रही हैं जिसपर फोकस करके आप बेहतर भविष्य के लिए अग्रसर होने में जरूर मदद मिलेगी | 12th के बाद बेहतर करियर हेतु कुछ महत्वपूर्ण तथ्य इस प्रकार हैं 

एनसीएचएमएटी जेइइ-
यह ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेइइ) नेशनल काउंसिल ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी और इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाता है। इसके माध्यम से 21 केंद्रीय संस्थानों, राज्य सरकारों के 14 और होटल मैनेजमेंट का कोर्स कराने वाले 15 निजी संस्थानों में प्रवेश मिलता है।
योग्यता -
किन्हीं पांच विषयों के साथ 12वीं की परीक्षा पास करने वाले या बोर्ड परीक्षा में बैठ रहे विद्यार्थी इसके आवेदन के पात्र होते हैं। जिस वर्ष आवेदन मांगे जाते हैं उस वर्ष में सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों की अधिकतम उम्र 22 वर्ष निर्धारित की गई हैं |
क्लैट - सयुंक्त विधि स्नात्तक परीक्षा-
क्लैट लॉ के अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इस परीक्षा का आयोजन देश की 14 लॉ यूनिवर्सिटी बारी-बारी से करती हैं। नवीनतम सूचना प्राप्त करने हेतु विभिन्न समाचार माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा विकासपीडिया भी इस विषय पर अद्यतन जानकारी देता हैं। आप चाहे तो आइआइटी संस्थानों की वेबसाइट पर जाकर इसकी जानकारी उपलब्ध कर सकते हैं।
योग्यता -
12वीं किसी भी स्ट्रीम से 45 फीसदी अंकों के साथ पास स्टूडेंट्स ही इसके लिए योग्य माने जायेंगे। आवेदन मांगे गये साल में आवेदकों की अधिकतम उम्र 20 वर्ष मान्य की गई है |
इन विश्वविद्यालय में भी अपना भविष्य बना सकते है-
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)-
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) प्रत्येक स्तर की शिक्षा के लिए देश ही नहीं, विदेशों में भी इसका नाम जाना जाता है। 12वीं पास करने वाले कई विद्यार्थी बीएचयू का हिस्सा बनने की ख्वाहिश रखते हैं और अगर आपने भी देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेने का लक्ष्य बना रखा है तो इसमें प्रवेश परीक्षा की सूचनाओं को स्वयं के द्वारा इंटरनेट या अन्य माध्यमों से उन पर फोकस करते रहें |
बीएचयू के कोर्सो को दो भागों में बांटा गया है। एक है जनरल कोर्स तथा दूसरा है प्रोफेशनल कोर्स। इसके अतरिक्त, कुछ कोर्सेस बीएचयू से संबद्ध महिला महाविद्यालय, राजीव गांधी साउथ कैंपस, आर्या महिला पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, वसंत कन्या महाविद्यालय, वसंत कॉलेज फॉर वुमेन, डीएवी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में चलाये जाते हैं। इनमें भी आपके लिए सुनहरा अवसर हो सकता है।
बीएचयू से संबंधित संस्थान-
बीएचयू से कई संस्थान भी संबंधित हैं, जो इस प्रकार हैं -
इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेस।
इंस्टीट्यूट ऑफ एन्वायरन्मेंट एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट।
इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस।
फैकल्टी ऑफ साइंस, फैकल्टी ऑफ कॉमर्स,  फैकल्टी ऑफ सोशल साइंसेस (नयी और पुरानी)।
फैकल्टी ऑफ परफॉर्मिग आर्ट्स।
फैकल्टी ऑफ संस्कृत विद्या ड्रामा।
परीक्षाएं हैं जरूरी-
बीएचयू के अंडरग्रेजुएट स्तर के कोर्सो में दाखिले हेतु ‘यूइटी’ आयोजित किया जाता है। वहीं पोस्ट ग्रजुएट कोर्सो के लिए ‘पीइटी’ का आयोजन किया जाता है।
इसके अंतर्गत उपलब्ध कोर्स-
अंडरग्रेजुएट स्तर पर होनेवाले यूइटी परीक्षा के माध्यम से जनरल कोर्सो की श्रेणी बीए (ऑनर्स) आर्ट्स, बीए (ऑनर्स) सोशल साइंसेस, बीकॉम (ऑनर्स), बीकॉम (ऑनर्स) मार्केट मैनेजमेंट, बीएससी (ऑनर्स) मैथ्स ग्रुप, बीएससी (ऑनर्स) बायोलॉजी ग्रुप, संस्कृत (ऑनर्स) में प्रवेश मिलता है। वहीं प्रोफेशनल कोर्सो की श्रेणी में  बैचलर ऑफ म्यूजिक, बीएफए में दाखिला मिलता है। इन कोर्सों के माध्यम से आप बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर हो सकते है |
योग्यता-
इन सभी कोर्सो में प्रवेश के लिए 12वीं में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। 12वीं में कितने अंक जरूरी हैं, यह हर कोर्स पर निर्भर करता है। इन कोर्सों के लिए 12th की प्रतिशतता पर निर्भर करता है |
अलीगढ़ मुसलिम विश्वविद्यालय (एएमयू)-
अलीगढ़ मुसलिम विश्वविद्यालय (एएमयू) की गिनती देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में की जाती है। इस विश्वविद्यालय में प्रत्येक स्तर के कोर्स उपलब्ध हैं। इसके सभी कोर्सो के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाता हैं। यदि आप भी इस विश्वविद्यालय एडमिशन चाहते हैं, तो तैयारी 12th एग्जाम के साथ ही प्रारम्भ कर दें। इस विश्वविद्यालय में भी प्रवेश पाकर बेहतर भविष्य बनाया जा सकता है |
दोस्तों, इस आर्टिकल के माध्यम से अब आपको बेहतर भविष्य के लिए 12th के बाद निर्णय लेने में आसानी होगी | यदि अभी भी आपके मन में करियर से रिलेटेड कोई प्रश्न या विचार आ रहा है तो आप कमेंट बॉक्स से जरूर पूछें | जिससे आपको प्रश्नो का निवारण किया जा सकें | आपके द्वारा की गई प्रतिक्रिया का हमें सदैव इंतजार रहेगा |

कैसे करे रेलवे भर्ती परीक्षा की तैयारी -जानिये ये बाते।

कैसे करे रेलवे भर्ती परीक्षा की तैयारी -जानिये ये बाते

कैसे करे रेलवे भर्ती परीक्षा की तैयारी -जानिये ये बाते
दोस्तों बहुत से लोगों का सपना होता है कि वह रेलवे में जॉब करें इस सपना को साकार करने के लिए आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको जानकारी दी जायगी जिससे आपको रेलवे में नौकरी का सपना पूरा करने में अवश्य ही मदद मिलेगी |
रेलवे विभाग भारत का ऐसा विभाग है जो भारत के बहुत से नवयुवको का सरकारी नौकरी का सपना पूरा करने में सहायक होता है |
रेलवे में नौकरी हेतु महत्वपूर्ण जानकारी-
भारतीय रेलवे विश्व के बड़े रेल तंत्रों में से एक है लगभग 161 वर्ष पहले प्रारम्भ हुए भारतीय रेलवे को सबसे ज्यादा रोजगार देने वाले क्षेत्र में माना जाता है | बहुत कम लोगों को यह ज्ञात हैं कि रेलवे में भारतीय क्रिकेट टीम को नई ऊंचाइयां देने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक समय में खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट कलेक्टर के पद पर कार्यरत थे |
ग्रुप ए-
ग्रुप ए और बी 'ऑफिसर ग्रेड' के अंतर्गत आते है |आवदेन कर्त्ताओं की भर्ती सिविल सर्विस एग्‍जाम/इंजीनियरिंग सर्विस एग्‍जाम/कंबाइंड मेडिकल एग्‍जाम के माध्यम से होती है | अधिकतर इन परीक्षाओं का आयोजन यूपीएससी करवाती है | ग्रुप ए लेवल के लिए मान्‍यता प्राप्‍त संस्‍थान से इंजीनियरिंग, एमएससी डिग्री या एमबीबीएस के लेवल की डिग्री का प्राप्त होना आवश्यक होता है |
ग्रुप बी-
ग्रुप बी के लिए कोई स्‍पेशल एग्‍जाम का आयोजन नहीं होता है क्योंकि  इस लेवल की भर्ती अधिकतम ग्रुप सी लेवल वालों को प्रमोट करके की जाती है | इसलिए इसमें आवेदन या इसके लिए कोई परीक्षा नही कराई जाती है |
ग्रुप सी और डी-
ग्रुप सी तथा  डी के पद नॉन-गैजेटेड सबऑर्डिनेट पोस्‍ट के अंतर्गत होतें है | इसमें भर्ती 19 रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड्स की ओर से पूरे साल चलती रहती है |इसमें सहायक स्टेशन मास्टर, गार्ड्स, क्लर्क, टिकट कलेक्टर, ट्रैफिक अप्रेंटिस, स्टेनोग्राफर, कैटरिंग मैंनेजर हेल्पर, खलासी, ट्रॉलीमैन, ट्रैकमैन आदि के पदों हेतु चयन प्रक्रिया होती है | इसमें भर्ती का आधार लिखित चयन परीक्षा होती है | इसमें ऑजेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाते हैं | इसमें अंग्रेजी, हिंदी, जनरल नॉलेज, मैथ, रीजनिंग से जुड़े सवाल परीक्षा में पूंछे जाते हैं |
कोटा के आधार पर चयन-
इस विभाग के अंतर्गत बहुत से लोगों को यह ज्ञात नहीं होता है कि रेलवे में बाकायदा सांस्कृतिक कोटा के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कलाकारों को भी चयन प्रक्रिया और उनके अनुभवों के आधार पर नियुक्त प्रदान की जाती है | इसकें अंतर्गत आयु सीमा 18 से 33 वर्ष हो सकती है और इनका कम से कम दसवीं पास होना आवश्यक होता है | इसके चयन हेतु मान्यता प्राप्त संस्थान से संगीत, नृत्य, नाटक आदि में प्रमाणपत्र के अलावा लिखित चयन परीक्षा का भी आयोजन किया जाता है |
रेलवे विभाग में मौजूदा लगभग 350 स्कूल कार्यरत हैं जिनमें लगभग साढ़े पांच हजार अध्यापक पद पर कार्यरत है | इसमें भर्तियां टीजीटी, पीजीटी, क्रामंट टीचर, प्राइमरी टीचर, फिजिकल एजुकेशन इंस्ट्रक्टर या लाइब्रेरियन के रूप में लिखित परीक्षा के आधार पर होती है |
परीक्षा हेतु जानकारी -
उपरोक्त जानकारी से हमें जानकारी मिली कि किस पद हेतु हमारें पास योग्यता है और किस ग्रुप हेतु कौन-कौन से किन विषयों पर प्रश्न पूछें जानें होते है ? हमें यह जानकारी प्राप्त हुई है | इस जानकारी के माध्यम से हम अपनी परीक्षा के लिए पद और कोर्स का चयन करके अपनी परीक्षा को सफल बना सकते है , और सफलतम परीक्षा के तैयारी कर सकते हैं |
इस आर्टिकल के मध्यम से हमें रेलवे में परीक्षा सफल बनाने हेतु अवश्य मदद मिलेगी | दोस्तों अभी यदि आपके मन में करियर से रिलेटेड कोई सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स के माध्यम से अपने सवालों को पूछ सकते हैं, आपके सवालों, प्रतिक्रिया और सुझाव का हमें हमेशा इंतज़ार रहेगा |

लाखो रुपए पैसा कमाने के तरीके।

लाखो रुपए पैसा कमाने के तरीके Paise kamane ka tarika hindi


Powered by
कमाएँ पैसे आसान तरीका मोबाइल नेट घर बैठे बिना पैसा खर्च किये फेसबुक धन चमत्कारिक मंत्र उपाय सही तरीके से असीमित जॉब sabse aasan paisa pase kmane trika paisa kamane ka asan tarika online dollar
दोस्तों क्या आपका भी नेट से पैसे कमाने का मन करता है अगर आप भी नेट से पैसे कमाना चाहते है तो ये पोस्ट आप ही के लिए है

इंटरनेट से पैसे कमाने के 10 पॉपुलर तरीके (Top 10 Ways To Make Money Online)पैसे कमाना हर किसी का सपना होता है फिर चाहे वो नौकरीपेशे वाला इंसान हो, कारोबारी हो या फिर बेरोजगार। इसके लिए लोग अलग-अलग तरह से कई सकारात्मक प्रयास भी करते हैं। इन सबके बीच अगर आपके पास थोड़ा फ्री टाइम है और इंटरनेट का थोड़ा बहुत ज्ञान है, तो ऑनलाइन कमाई आपकी आमदनी बढ़ाने का एक शानदार जरिया है। इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं, बल्कि कमाई घर बैठे भी की जा सकती है।
आज हम आपकोऑनलाइन कमाईकरने के कुछ पॉपुलर तरीकों के बारे में बताने जा रहे है...

HOW TO EARN INDIA MONEY BEST TIPS IN HINDI Whatsapp 

1. सेल्फ पब्लिश - अगर आपको लेखन से प्यार है, तो कई साइट पैसे देकर ऑनलाइन लिखवाने का मौका देती हैं। (हमारे साथ पैसे कमाए यहाँ क्लिक से समझे कैसे)

2. फोटो बेचकर करें कमाई- फोटो स्टॉक रखने वालीवेबसाइट भी आपके ऑनलाइन कमाई का जरिया बन सकती है। दुनिया भर में www.shutterstock.com , www.shutterpoint.com और www. istockphoto.com जैसी कई वेबसाइट फोटो खरीदकर उसका भुगतान करती हैं। इसमें साइट के मेंबर को अपनी फोटो को साइट पर सब्मिट करना होता है। फिर उसके बाद साइट की पॉलिसी के अनुसार आप 15 से 85 फीसदी तक रॉयल्टी पा सकते हैं।

3. ऑनलाइन वर्क- ऑनलाइन वर्क को लेकर जालसाजों की संख्या बढ़ती जा रही है। ये जालसाज पैसे देने का वादा कर ऑनलाइन काम तो करा लेते हैं, लेकिन पैसे नहीं देते हैं। ऐसे जालसाजों से सावधान रहने की नसीहत देते हुए आपको ऑनलाइन वर्क करके कमाई करन बता रह है। www.odesk.com और www.elance.com . जैसी साइट ऑनलाइन कमाई के मामले में दुनिया भर में फेमस साइटों में भी शामिल है। इन दोनों साइटों में सबसे पहले आपको टेस्ट देकर खुद को साइट के लिए यूजफुल साबित करना होता है। एक बार रजिस्टर होने के बाद आप साइट अलग-अलग काम के लिए मेंबर्स को कॉन्ट्रेक्ट और फ्रीलांसर के रूप में हायर करती है। काम पूरा होने पर प्रति घंटा या अन्य तरीकों से पैसा देती है। दुनिया भर में कई वेबसाइट ऐसा करती हैं।

4. गूगल एडसेंस- गूगल एडसेंस के जरिए आप ब्लॉग पर विज्ञापन भी लगा सकते हैं, जिससे कुछ कमाई का जरिया बन सकता है। गूगल की सेवा adsense के द्वारा दिए जा रहे विज्ञापन को अपने ब्लॉग पर लगायें। यह आपको हर उस क्लिक के लिए भुगतान करेगा जो आपके ब्लॉग पर दिखाए गए विज्ञापन पर होगा। Google adsense आपको कई तरह के विज्ञापन देता है जैसे वीडियो, चित्र, टेक्स्ट, बैनर इत्यादि। आप इनमे से अपने लिए बेहतर विज्ञापन चुने और अपने ब्लॉग पर लगायें। हालांकि एक बेहतरीन ब्लॉग बनाना एक मुश्किल काम है
5. ई-ट्यूटर- ई-ट्यूटर भी ऑनलाइन कमाई के चर्चित तरीकों में से एक है। कई वेबसाइट अलग-अलग विषयों को लेकर लोगों से पेड ई-टच्यूटर की सुविधा लेती हैं। इनमें www.tutorvista.com और www.2tion.net जैसी साइटें प्रमुख हैं। यूजर ऐसी ही साइटों पर खुद को रजिस्टर कर चंद घंटे पढ़ाकर मोटी कमाई कर सकता है।

6. यू ट्यूब से कमाई- यू ट्यूब अब आपके ओरिजनल वीडियोको ऑनलाइन डिस्ट्रीब्यूट कर, उससे होने वाली कमाई में आपको हिस्सा देने जा रही है। यू ट्यूब पार्टनर प्रोग्राम में शामिल होने के लिए यूजर्स को सबसे पहलेwww.youtube.com/creators/partner.html पर जाकर यू ट्यूब पार्टनर प्रोग्राम के लिए एप्लाई करना होगा। यूजर्स को इसी रजिस्ट्रेशन के माध्यम से अपने वीडियो अपलोड करना होगा। यू ट्यूब की टेक्निकल कमेटी ऑरीजनलिटी और क्वालिटी का परीक्षण करेगी। इसके बाद वीडियो पर मिलने वाले विज्ञापन का हिस्सा यूजर्स को दिया जाएगा।

7. बायसेल एड- यह भी एक ऑनलाइन मार्केटिंग का जरिया है। इसके जरिए सीधे विज्ञापन बेचे जा सकते हैं। आपके ब्लॉग को दिए गए विज्ञापन के एवज में यह अपनी कमीशन लेते हैं। इसके विज्ञापनदाता से आपका सीधा संपर्क नहीं होता।

8. पेड रिव्यू- सॉफ्टवेयर या अन्य उत्पादों के लिए रिव्यू लिखना। अगर लेखन में आपकी क्षमता जबरदस्त है तो इसके जरिए आप कमाई कर सकते हैं। इसके अलावा इंफोलिंक भी एक माध्यम है।

9. एप्स का बिजनेस- स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए लाखों एप्लिकेशन बन और बिक रही हैं। अगर आपके पास एप बनाने के लिए अच्छा आइडिया है तो भी आप किसी डेवलपर की सेवाएं लेकर अपनी एप बनवा सकते हैं।’ एप बनाने के बाद 30-100 डॉलर की सालाना फीस चुका कर आप गूगल, एप्पल, माइक्रोसॉफ्ट के विंडोज स्टोर पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

10. ऑनलाइन पुराने सामान बेचकर करें कमाई- आसानी से ऑनलाइन इंटरनेट से पैसे कमाने के तरीकों में से ये एक तरीका है। इसमें आप अपने घर में रखे पुराने सामानों को ऑनलाइन बेचकर कमाई कर सकते हैं। कई वेबसाइट आपको इन यूजलेस सामानों के लिए मुफ्त ऐड देने की सुविधा देती हैं। इसके सहारे पुराने सामानों की फोटो www.olx.in, www.quickr.com और craigslist.co.inजैसी कई साइटों पर अपडेट कर उसे बेचने से कमाई कर सकते हैं।

फेसबुक, टि्वटर जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर कई एड कंपनियां अपने विज्ञापनों से पैसे कमाती है। सोशल नेटवर्किग साइट्स इन कंपनियों के लिए कमाई का एक अच्छा जरिया है, लेकिन अगर हम आपको कहे कि आप भी सोशल नेटवर्किग साइट अपनी पोस्ट और फोटोज से पैसे कमा सकते हैं, तो शायद आप यकीन नहीं करेंगे, लेकिन ये सच है।